HomeBreaking Newsपिथौरागढ़ ब्रेकिंग : गुलदार की खालें, दर्जनों दांत व नाखून के साथ...

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : गुलदार की खालें, दर्जनों दांत व नाखून के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार, बरामद सामान की कीमत और आरोपी की उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

पिथौरागढ़। उत्तराखंड एसटीएफ ने पिथौरागढ़ के सेराघाट इलाके से एक व्यक्ति को छह गुलदारों की खालें, नाखून व दांतों के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सामान की कीमत पचास लाख रूपये आंकी जा रही है।आरोपी आल्टो कार में उक्त सामान सफर कर रहा था। अंधेरे का फायदा उठा कर उसका एक साथी जंगल में भाग गया। उत्तराखण्ड एसटीएफ इन कदनों वन्य जीवों के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चला रही है। एसटीएफ के प्रभारी को सूचना मिली कि जनपद पिथौरागढ़ के सेराघाट क्षेत्र में दो वन्य जीव के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर अपना ताना बाना बुन रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर निरीक्षक एसटीएफ कुमॉऊ एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सेराघाट क्षेत्र में एक युवक 20 वर्षीय राहुल सिंह डसीला पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग के एक वन्य जीव अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को 6 लैपर्ड की खाल नाजायज व गुलदार के 43 नाखून व 24 दांत व एक वाहन ऑल्टो सँख्या UKO5 C 3938 के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाट, जिला पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। लेपर्ड वाइल्डलाइफ एक्ट में शेड्यूल 1 श्रेणी में आता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल सेराघाट के जंगलों में करंट लगाकर मारते हैं तथा फिर ऊंची कीमतों में नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं।

देहरादून ब्रेकिंग : पौंधा में पानी की खुली टंकी में गिरा मजदूर का दो साल का बेटा, मौत

इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं। यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है । बरामद 6 खालों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख रूपया है। अभियुक्त लैपर्ड की खालों को नेपाल में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है। बताते चलें कि उत्तराखंड टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पूर्व भी खटीमा फारेस्ट रेंज से लेपोर्ड खाल के साथ पीलीभीत के तस्कर को किया था गिरफ्तार।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments