HomeBreaking Newsस्मार्ट मीटर, हल्द्वानी : लाखों में आया बिजली का बिल, उपभोक्ताओं के...

स्मार्ट मीटर, हल्द्वानी : लाखों में आया बिजली का बिल, उपभोक्ताओं के उड़े होश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। प्रदेश भर में लग रहे स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकयतें आ रही हैं। बिल अधिक आने की बात तो अधिकांश कर रहे हैं, लेकिन क्या यह संभव है कि किसी उपभोक्ता के घरेलू कनेक्शन का बिल 23 लाख रूपये आ जाये।

पहला मामला डहरिया स्थित सीएमटी कालोनी निवासी भवानी राम का है। उनकी शिकायत है कि बिजली का नया स्मार्ट मीटर लगने के 5 पांच माह बाद 2.62 लाख रुपये का बिल मिला है। इसस पूर्व उका प्रति माह जहां 1000, 1200 से लेकर अधिक से अधिक 2 हजार रुपये तक बिल आता था, वहीं, अब दो लाख से अधिक का बिल देख वह हैरान रह गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इनका 23 लाख 12 हजार का बिल!

वहीं भवानी राम के घर के सामने ही रहने वाले एक परिवार का आरोप है कि उनका 23 लाख 12000 रुपए का बिल आया है।

क्या कहते हैं ऊर्जा निगम के अधिकारी !

इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिकरियों का कहना है कि कुछ तकनीक की दिक्कत देखने में आई है। वहीं, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बेगराज सिंह का कहना है कि 2 लाख 63 का बिल आने का मामला तकनीकी दिक्कत का था। जिसे ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 23 लाख 12 हजार बिल का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

उपभोक्ता ने गलत मैसेज फैलाया तो कार्रवाई

23 लाख का बिल जेनरेट होने के संबंध में विभाग कहना है कि सिस्टम में बिल में कहीं गड़बड़ी नहीं दिख रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उपभोक्ता के पास जो मैसेज आया है उसमें छेड़छाड़ की गई है अगर उपभोक्ता ने मैसेज में छेड़छाड़ किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न: क्या स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद क्या बिजली बिल ज्यादा आ रहा !

विभाग : सबसे प्रचलित मिथकों में से एक यह है कि स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली का बिल बढ़ जाता है। वास्तव में, स्मार्ट मीटर सटीक रीडिंग देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे अनुमान में होने वाली गलतियाँ दूर हो जाती हैं, जो कभी-कभी पारंपरिक मीटर में हो सकती हैं। इन अनुमानों के कारण अक्सर ज़्यादा पैसे वसूले जाते थे, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता को केवल वास्तवित खर्च का ही पेमंट करना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments