HomeUttarakhandAlmoraगहरी साजिश है स्मैक का प्रचलन, व्यापार मंडल शुरू करेगा मुहिम :...

गहरी साजिश है स्मैक का प्रचलन, व्यापार मंडल शुरू करेगा मुहिम : सुशील साह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्मैक ​की गिरफ्त में आ रही शहर की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नगर व्यापार मंडल ने मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष सुशील साह ने इसे एक गहरी साजिश करार देते हुए नए साल में इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है।

सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि नगर व्यापार मंडल ने स्मैक की बुराई को जड़ से खत्म करने का बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्मैक का जाल दिन—प्रतिदिन शहर में बढ़ता जा रहा है। आए दिन युवाओं के पकड़े जाने की खबरें आ रही हैं। बाहरी अराजक तत्वों ने शहर के युवाओं को स्मैक के नशे में इस तरह लिप्त कर दिया है कि आज शहर के युवा इसकी खरीद—फरोक्त और इसको फैलाने का काम कर रहे हैं।

सुशील साह ने कहा कि स्मैक के बढ़ते प्रचलन से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और पहाड़ गर्त में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी साजिश है, जिसकी खिलाफत की जायेगी। इस हेतु व्यापार मंडल व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा और एक निर्णायक जंग लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर ही नहीं पूरा जिला बर्बादी की कगार पर है, इसको बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने सभी संगठनों से आग्रह किया कि व्यापार मंडल की इस मुहिम में उनका साथ दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments