HomeBreaking Newsधारचूला में टूटी आसमानी आफत, रात मूसलाधार बारिश ने मचाई भारी तबाही

धारचूला में टूटी आसमानी आफत, रात मूसलाधार बारिश ने मचाई भारी तबाही

ADVERTISEMENTS

⏩ कुछ मकान भरभराकर गिरे, तो दर्जनों मकानों में घुसा मलबा व पानी, भारी क्षति

⏩ आधी रात नदी ने दिखाया रौद्र रूप, वाहन मलबे में दबे, खतरे की जद में कई घर

सीएनई रिपोर्टर, धारचूला

सीमांत क्षेत्र धारचूला में गत रात्रि मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि धारचूला के पार नेपाल के दार्चुला में बादल फटा। जिससे काली नदी ने रौद्र रूप दिखा दिया और जबर्दस्त भूकटाव हुआ। नदी किनारे के रिहायशी इलाकों में भारी अफरा तफरी मच गई। कहीं मकान के हिस्से गिर गए, तो कई मकान खतरे के जद में आ गए। कुछ वाहन मलबे में दब गए, तो दर्जनों मकानों में मलबा भरने से भारी क्षति पहुंची है।

यह बरसाती आपदा रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। मूसलाधार बारिश व नदी के बहाव के जबर्दस्त शोर से लोग जागे और दहशत में आ गए। देखते ही देखते खोतिला व उसके आसपास तरफ कई मकान जल मग्न हो गए। नेपाल के क्षेत्र में कुछ मकान भरभराकर टूटे और नदी के बहाव में बह गए। भारी बारिश के चलते काली नदी ने भी उग्र रूप धारण कर लिया। नेपाल की ओर से हुए भूस्खलन से कुछ देर के लिए नदी का प्रवाह थमा, तो देखते ही देखते करीब साढ़े तीन दर्जन से अधिक मकानों में पानी व मलबा भर गया। जिससे लोग बड़ी आपदा की चपेट में आ गए। नदी से हुए भूकटाव से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। सड़कों में मलबा पसर गया है। उधर नेपाल के क्षेत्र में कई लोगों के लापता होने का भी अंदेशा है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा। वहीं जिला मुख्यालय से पहुंची रेस्क्यू टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन क्षति के आकलन में जुटा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments