HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : जन्माष्टमी के 6 दिन बाद छठी का पर्व हर्षोल्लास...

किच्छा न्यूज़ : जन्माष्टमी के 6 दिन बाद छठी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

किच्छा। नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद छठी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। नगर के बरेली मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण भगवान की छठी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन कर तमाम श्रद्धालुओं ने समा बांध दिया तथा पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

आयोजित कार्यक्रम में मंदिर कमेटी सचिव विनोद बंसल तथा उनकी धर्मपत्नी संगीता बंसल ने भगवान श्री कृष्ण व माता राधा की आरती कर सुख समृद्धि, देश में खुशहाली तथा कोविड-19 से देश की जनता को जल्द मुक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ब्रह्मानंद शर्मा ने विधि विधान से छठी पर्व का कार्यक्रम संपन्न कराया।

आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नितिन बंसल, मयंक बंसल, वीरेंद्र गंगवार, मोनिका सहगल, ज्योति सहगल, नित्या सहगल, राजू सहगल, पूनम अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रक्षा बंसल, पूजा बंसल, शिवाली बंसल, मीनू बंसल, पूनम बंसल, राजीव बंसल, रितेश बंसल, नवीन सक्सेना आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments