HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : दो स्वास्थ्य केंद्र पर लगी सेनेटाइजर चैंबर, विधायक ने किया...

सितारगंज : दो स्वास्थ्य केंद्र पर लगी सेनेटाइजर चैंबर, विधायक ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। मंगलवार को सामु​दायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के द्वारा फुलबाडी सेनेटाइजर चैंबर लगवाया गया है। जिससे सितारगंज व शक्तिफार्म की जनता कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकेगी। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा द्वारा सामु​दायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में फुलबाडी सेनेटाइज चैंबर लगवाया गया है। जिसका आज विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चैंबर लग जाने के बाद अब अस्पताल में आने जाने वाले सभी लोगों की मशीन द्वारा सेनेटाजर किया जाएगा। जिससे इस कोरोना महामारी से लोग बचाव कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे सितारगंज विधानसभा में हर उस जरूरत को पूरा करेंगे जिसकी जनता को आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments