HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद, मूलत:...

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद, मूलत: पौड़ी के जयवीर का परिवार वर्तमान में रहता है काशीपुर में

ADVERTISEMENTS

देहरादून/ हल्द्वानी। गढ़वाल राइफल्स के एक और जवान ने आज देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों ही आहूति दे दी। 32वर्षीय जयवीर सिंह नेगी पिछले दो वर्षों से जम्मू कश्मीर में तैनात थे। गढ़वाल राइफल की 19 वीं बटालियन के जयवीर सिंह नेगी की शहादत की खबर पर उनके गांव व घर में शोक की लहर है। पौड़ी के रंगून, थलिसैण के मूत निवासी जयवीर सिंह का परिवार इन दिनों उधमसिंह नगर के काशीपुर में रहता है। दिवंगत जयवीर सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी शहादत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल सका है। जयवीर सिंह नेगी चार भाइयों में सबसे छोटे थे, जिन्हें वर्ष 2006 में गढ़वाल राइफल्स की 19 वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments