HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरयू में बढ़ी सिल्ट, जवाब देने लगी पेयजलापूर्ति व्यवस्था

बागेश्वर: सरयू में बढ़ी सिल्ट, जवाब देने लगी पेयजलापूर्ति व्यवस्था

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ आधे नगर में जलापूर्ति चरमराई, मंडलसेरा में चार दिन से टैंकरों से पानी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी में सिल्ट बढ़ने से नगर पेयजल योजना ठीक से काम नहीं कर रही है। इससे नगर की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई है। करीब आधे नगर की पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन मंडलसेरा में चार दिन से टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है। इसी पानी से लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। यहां के लिए बनी पेयजल योजना अभी तक तैयार नहीं हो पाई है।

गोमती, सरयू नदी के किनारे बसे बागेश्वर में पानी का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। कभी पेयजल योजना में पानी कम तो कभी सिल्ट भरने से पंप काम करना बंद कर देता है। इन सारी समस्याओं के चलते यहां के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर चार दिन से लगातार बारिश के चलते सरयू मे बड़ी मात्र में सिल्ट आ गया है। इसकी गाद जल संस्थन की पंपिंग योजना तक पहुंच गई है। इस कारण नगर में पानी का दो दिन से संकट बना हुआ है। बिजली की आंख-मिचोली के करण पपिंग योजना से पानी लिफ्ट भी नहीं हो पा रहा है। इस सबका दंश यहां के पानी के उपभोक्ता भुगत रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी मंडलसेरा के लोगों को उठानी पड़ रही है। तीन महीने से पानी का संकट बना हुआ है। कई बाद लोग डीएम कार्यालय तक पहुंच गए हैं। इसके बावजूद उन्हें योजना से पानी नहीं मिल पा रहा है। डीएम के आदेश के बाद टैंकरों से नियमित पानी की आपूर्ति जरूर हो रही है। लोग सुबह और शम टैंकरों से पानी भर रहे हैं। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि जहां अधिक संकट है वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं। सरयू में सिल्ट आने से भी योजना प्रभावित हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments