Thomas and Uber Cup, 2022 : बैंकॉक थाईलैंड (Bangkok in Thailand) में चल रही थोमस कप में शटलर लक्ष्य सेन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीके सेन भारतीय टीम के कोच होंगे।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ (Uttaranchal State Badminton Association) के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप खेली जायेगी। लक्ष्य के चयन पर व डीके सेन भारतीय कोच के रूप में नामित जाने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष व समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों तथा खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।