Homeकहानीव्यंग्य लघु कथा — इंसानों ने बढ़ा दिया रूतबा

व्यंग्य लघु कथा — इंसानों ने बढ़ा दिया रूतबा

ADVERTISEMENTS

— रोहित यादव, हरियाणा

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सड़क के एक मोड़ पर दो बाइक सवार आपस में टकराकर गिर पड़े। सड़क से उठते हुए एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर दूसरे व्यक्ति से कहा, ‘‘सूअर की औलाद, देखकर नहीं चल सकता।’’

सूअर की गाली सुनकर दूसरे व्यक्ति को भी बड़ा गुस्सा आया और उसने भी लगे हाथ गाली दे डाली, ‘‘तू सूअर और तेरा बाप सूअर।’’
सड़क के किनारे खड़ा एक सूअर उन दोनों में चल रही गाली-गलौच को सुन रहा था। वह खुशी के मारे जोर से घुरघुराया। उसकी घुरघुराहट को सुनकर नाली के गंदे पानी में मुंह मार रहे अन्य सूअर दौड़कर उसके पास आए और उससे घुरघुराने का कारण पूछा।

वह सूअर खुश होकर बोला, ‘‘बंधुओं, सुनो-सुनो, तुम्हें खुश होना चाहिए कि अब तुम छोटी जात में नही रहे हो। अब तुम्हारा भी रुतबा बढ़ गया है। देखो ! सामने दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे हैं और एक-दूसरे को सूअर की औलाद बता रहे हैं। पृथ्वी पर सबसे समझदार कहे जाने वाला प्राणी मानव अब तुम्हारी जात में आ गया है” – यह सुनकर सूअर खुशी से झूम उठे और घुरघुराते हुए नाली की तरफ दौड़ चले थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments