HomeUttarakhandAlmoraशाबास बिटिया : अल्मोड़ा की शिवालिका चंद ने हासिल की दोहरी उपलब्धि

शाबास बिटिया : अल्मोड़ा की शिवालिका चंद ने हासिल की दोहरी उपलब्धि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी कुशाग्र बुद्धि की धनी मेधावी छात्रा कु. शिवालिका चंद ने विगत दिनों आयोजित नीट की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर में सामान्य श्रेणी में 10064 रेंक तथा पंतनगर विश्वविद्यालय की परीक्षा में 7वीं रेंक प्राप्त करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

शिवालिका चंद ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी से प्राप्त करी। प्रारंभिक शिक्षा से ही बेहद कुशाग्र शिवालिका चंद ने वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 98.4 ℅ प्राप्त करके अल्मोड़ा जिला की टापर रही थी। वहीं 2024 में इंटर में 94% अंक प्राप्त करके अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया। विगत एक वर्ष में कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तॆयारी करके स्वयं के प्रयास से दोनों परीक्षाओं को पास किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

शिवालिका चंद की माता सुनीता चन्द सेवारत शिक्षिका हैं और पिता दिलीप चंद अधिवक्ता हैं। छोटा भाई शिवाशं चंद भी कुशाग्र मेधावी है। वर्तमान में इंटर में अध्ययनरत है। शिवालिका ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता पिता की कड़ी मेहनत को दिया।

शिवालिका की उपलब्धियों पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, रेडक्रास सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि मनोज सनवाल, रानीधारा नागरिक समिति अध्यक्ष बी पी डंगवाल, नमित जोशी, पंकज पंत, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, पार्षद एकता वर्मा, पूर्व सभासद सॊरभ वर्मा, हरीश राना, ओमप्रकाश जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, कंचन कुमार तिवारी ने हर्ष व्यक्त करके शिवालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments