HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बिलौना में चालक के सामने ही शराबी ने क्षतिग्रस्त...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बिलौना में चालक के सामने ही शराबी ने क्षतिग्रस्त कर दी कार

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर अंतर्गत बिलौना के समीप आज शाम असामाजिक तत्वों ने नशे में धुत होकर सड़क पर लगी एक कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित चालक द्वारा इसकी सूचना कोतवाली में दे दी गई है बता दें कि बिलौना के समीप आए दिन शराबियों का आतंक बना रहता है, परंतु यह असामाजिक तत्व पुलिस की नजरों से हमेशा बचते रहे हैं । जिससे वाहन चालकों समेत स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। जानकारी के अनुसार आज सायं एक युवक ने नशे में धुत होकर वहां खड़ी कार चालक के सामने ही कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे कार चालक भय से भाग गया। कार चालक ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर कार चालकों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments