HomeCrimeलालकुआं न्यूज : कच्ची शराब के साथ एक दबोचा

लालकुआं न्यूज : कच्ची शराब के साथ एक दबोचा

लालकुआं । कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने करीब 85 पाउच कच्ची शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के चलते लालकुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोला नदी किनारे संजयनगर प्रथम के फिल्ड से कच्ची शराब तस्कर मनोज सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मन सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 85 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि उक्त शराब तस्कर अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं जो पूर्व में भी शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है । पुलिस टीम में मुख्य रूप से हेडकांस्टेबल पदम सिंह, कास्टेबल तरुण मेहता ,सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments