HomeUttarakhandAlmoraशंखनाद : तहसील को पूर्ववत लाने की मांग को लेकर धरना कल...

शंखनाद : तहसील को पूर्ववत लाने की मांग को लेकर धरना कल से

ADVERTISEMENTS

👉 नगर अध्यक्ष सुशील साह ने किया शामिल होने का आह्वान

👉 आज नगर से लगे सरसों गांव में चला हस्ताक्षर अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में तहसील को पूर्ववत स्थापित करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान आज भी जारी रहा। वहीं, व्यापार मंडल ने कल सोमवार 14 नवंबर, 2022 से पुरानी तहसील में दोपहर 02 बजे से धरना देने का ऐलान किया है।

आज नगर व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत नगर से लगते हुए ग्रामीण क्षेत्र सरसों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें तमाम ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर कहा कि तहसील को पुनः नगर में ही स्थापित किया जाए। आम जनता और ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखा जाए, क्योंकि नगर से 08 किलोमीटर दूर तहसील जाना बहुत ही खर्चीला और समय लेने वाला फैसला है। जिसमें आम जन मानस के हितों को दरकिनार किया गया है। प्रपत्र में कमल बिष्ट, शिवराज बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट, प्रधान गंगा बिष्ट, नितिन बिष्ट, हिम्मत सिंह, भागवत अधिकारी, राजेंद्र सिंह, नवीन बिष्ट, कैलाश सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, गीता देवी, बच्ची सिंह बिष्ट, बसंती बिष्ट, वंदना सिंह बिष्ट आदि के हस्ताक्षर किए।

इधर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि कल 14 नवंबर को दोपहर 02 बजे से मल्ला महल में तहसील को पूर्ववत स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में धरना दिया जाएगा। यह धरना पुरानी तहसील मल्ला महल में होगा। उन्होंने तमाम नागरिकों से मांग के समर्थन में धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments