अल्मोड़ा न्यूज : शैलेंद्र डंगवाल ने जीता स्नूकर टूर्नामेंट का फाइनल, मुख्य अतिथि मनोज​ तिवारी ने विजेता व उप विजेताओं को सम्मानित

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां रौनीस स्नूकर अकादमी में विगत चार दिनों से चल रहे आल कुमाऊं 15 रेड नोकआउट स्नूकर टूर्नामेंट का समापन हो गया है। फाइनल में शैलेंद्र डंगवाल ने जतिन रावत को 3—1 से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता को मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी की ओर से 10 हजार रूपये नगद व ट्राफी तथा उप विजेता को 5 हजार व ट्राफी प्रदान की गई। बेस्ट ब्रेक और उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार अक्षत गुसांई को प्रदान किया गया। सभासद सौरभ वर्मा, धीरेंद्र मर्तोलिया, मनीष खुल्बे, विजय पांडे ने 11—11 सौ रूपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप विभिन्न खिलाड़ियों को प्रदान की। मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजक सुनील मपवाल और भविष्य ओल्सन ने सभी खिलाड़ियों तथा मुख्य अतिथि का आभार जताया। कार्यक्रम में धीरेंद्र मर्तोलिया, सतीश पांडे, जगदीश भंडारी, सौरभ वर्मा, विजय पांडे, शैलेंद्र तिलारा, पूरन सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें