Uttarakhand Breaking : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 02 गिरफ्तार, ऐसे होती थी बुकिंग

0

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून


ADVERTISEMENTS

यहां पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से चल रहे हाई—फाई सेक्स रेकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित दो लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं आरोपियों के कब्जे से दो लड़कियों को भी छुड़ा लिया है, जिन्हें वह जिस्मफरोशी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादन की थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस और anti human trafficking unit की एक संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक मुखबिर के माध्यम से यह सूचना मिली कि एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा खेल चल रहा है। पुख्ता सूचना मिली कि देह व्यापार के लिए आज दो लड़कियों को कार से लाया जा रहा है।

जिस पर टीम झील पुल के पास क्लेमेंट टाउन पर पहुंची। इस दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका गया और उसमें सवार एक महिला—पुरूष को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कार में सवार 02 युवतियों को उनके कब्जे से छुड़ा लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना क्लेमेंट टाउन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

anti human trafficking unit AHTU उप निरीक्षक हेमंत खंडूरी ने मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली और अन्य जगह से लड़कियों को लेकर आते हैं। आज शुक्रवार को भी यह लोग सेलाकुई से देहरादून लड़कियों को ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवतियां मूल रूप हरियाणा व मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, जबकि वर्तमान में दिल्ली रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसके द्वारा कई सालों से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। यह लोग कई राज्यों से लड़कियां देहरादून लेकर आते हैं, जिन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जाता है। लड़कियों को यह सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से पहले मिलवाते हैं और ग्राहकों के कहे अनुसार उन्हें अलग—अलग जगहों पर छोड़ते हैं। लड़कियों को यह नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया करते थे।

ADVERTISEMENTS