उत्तराखंड : अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर सहित तमाम जनपदों में कड़ाके की ठंड ! कल तक इन जनपदों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी

0

सीएनई सहयोगी, देहरादून
उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय जनपदों में आज व कल बृहस्पतिवार 26 नवंबर को बारिश व बर्फवारी की सम्भावना है। आज अल्मोड़ा, नैनीताल, पि​थौरागढ़, बागेश्वर सहित तमाम जनपदों में सुबह से ही बादल छाये हुए हैं तथा कड़के की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों के अनेक स्थानों, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों व देहरादनू, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व हिमपात की की सम्भावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना जताई गई है। वहीं गत दिवस अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान नैनीताल से भी कम रहा। गत दिवस 24 नवंबर के अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 4.4 डिसे रहा है। आने वाले दिनों में तापमान इससे भी कम होने की सम्भावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों में विगत तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बुधवार को तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये हैं और लगातार बारिश की सम्भावना बनी है, लेकिन बारिश नही होने से सूखी ठंड पड़ रही है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें