HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में सात घंटे बिजली गुल, 7 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

बागेश्वर में सात घंटे बिजली गुल, 7 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

ADVERTISEMENTS

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर जिले के द्यांगण और तालड़ गांवों में बुधवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लगभग 7 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और ऊर्जा निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

बुधवार सुबह करीब चार बजे से इन दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो देर सुबह 11 बजे के बाद बहाल हो सकी। इस दौरान ग्रामीणों के घरेलू कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। वहीं पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और छोटे कारोबार भी ठप पड़ गए।

कोई आज की बात नहीं, आए दिन यहां बिजली गुल

ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर गांवों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या रखरखाव कार्य के चलते बिजली बंद की जाती है, तो इसकी पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए, ताकि आमजन अनावश्यक परेशानी से बच सकें।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता मो. अफजल ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments