HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : रा.ज. सेवा समिति ने किया वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण...

Almora News : रा.ज. सेवा समिति ने किया वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की मुहिम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान फलदार वृक्षों के पौध रोपे गये। साथ ही लगाये गये पौधो की देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।

पौधारोपण के मौके पर समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा की प्रकृति की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्ष अहम भूमिका निभाते हैं। अतएव पौधारोपण की मुहिम जारी रहनी चाहिए।

समिति के महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि वृक्षारोपण द्वारा प्रकृति को संजोया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जन सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा निरंतर समाज हित के कार्यों को किया जाता है, जिनमें पौधारोपण भी शामिल है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत के अलावा राजन सिंह, विशन सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments