╰┈➤ अल्मोड़ा के जाखनदेवी स्थित आवास पर ली अंतिम सांस, अंत्येष्ठि
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र तिवारी की धर्मपत्नी कलावती तिवारी (66 वर्ष) का निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने गत शनिवार को अपने जाखनदेवी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी समेत तमाम राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्व. कलावती तिवारी का आज रविवार को बागनाथ घाट बागेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और अपने पति पूरन चंद्र तिवारी के संघर्ष में भरपूर योगदान दिया। वह उत्तराखंड लोक वाहिनी की सक्रिय महिला सदस्य थीं। उनके निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने शोक सभा कर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में वाहिनी के अध्यक्ष जगत रौतेला समेत दयाकृष्ण कांडपाल, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंग बहादुर थापा, अजय मेहता, अन्निसुदीन, रेवती बिष्ट, सुधा रौतेला व माधुरी मेहता आदि शामिल हैं।




