सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नंदादेवी मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं स्टेट बैंक अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त प्रदीप बिष्ट (पप्पी भाई) का गत रात्रि असामयिक निधन हो गया। वह 63 वर्ष की उम्र के थे। गौरतलब है कि वह नंदादेवी महोत्सव में मां नंदा—सुनंदा की मूर्ति निर्माण सालों से करते आ रहे थे। उनके निधन पर नंदादेवी मंदिर कमेटी अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कमेटी ने शोकसभा कर स्व. प्रदीप बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की गई कि वह शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोकसभा में मनोज वर्मा, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, मनोज सनवाल, आईके पंत, मुन्ना वर्मा, तारा जोशी, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अनूप साह, जीवन नाथ वर्मा, दिनेश साह, मंटू पालनी, सीपी वर्मा, रमेश लोहनी आदि शामिल रहे।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें








