HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नशे के खिलाफ बिगुल फूकेंगे वरिष्ठ नागरिक

बागेश्वर: नशे के खिलाफ बिगुल फूकेंगे वरिष्ठ नागरिक

ADVERTISEMENTS

👉 ​वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास ने लिया निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास नशे के विरुद्ध आंदोलन करेगा। अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग की। सरकार से नशा बेचने वालों की धड़पकड़ तेज करने की मांग की।

बागनाथ पैलेस पर अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। स्मैक पहाड़ के विनाश को आतुर है। जिसे रोकना जरूरी है। जिसके लिए वरिष्ठ एकजुट हो गए हैं। युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने और नशे से दूर रखने के लिए धार्मिक आयोजन भी होंगे। 31 दिसंबर को ट्रस्ट के सभी सदस्य एकजुट होंगे। उसी दिन हवन-यज्ञ होगा। जिसमें नशे को आहूति दी जाएगी। पतंजलि सहयोग करेगा। बैठक में वक्ताओं ने समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर घोर निराशा व्यक्त की। समाज को जागरूक करने का निर्णय लिया। जिसके लिए आंदोलन को विगुल फूंका जाएगा। स्कूलों में भी जन जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें नशे के दुष्परिणाम बच्चों को बताए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति को 100 लोगों का नशा छुड़वाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल पर बच्चों की नजदीकी भी ठीक नहीं है। अभियान में यह भी शामिल होगा। इस मौके पर इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, दिगंबर सिंह परिहार, गोविंद सिंह भंडारी, चरण सिंह बघरी, हरीश सोनी, केवलानंद जोशी, नवल किशोर जोशी, रमेश चंद्र रस्तोगी, मान सिंह देव, नवीन लाल साह, प्रकाश साह आदि उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments