HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग: यूपी से पिकअप में अवैध रूप से लाए जा...

लालकुआं ब्रेकिंग: यूपी से पिकअप में अवैध रूप से लाए जा रहे सेमल के 180 गिल्टे पकड़े, गाड़ी सीज

लालकुआं । वन विभाग के डौली रेंज के गश्ती दल ने आज सुबह किच्छा – हल्द्वानी नैशनल हाइवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर के पास एक महिंद्रा पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 DT 8460 को सेमल चिरान के लिये ले जाए जा रहे 180 गिल्टे बरामद किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सेमल के गिल्टों को अवैध रूप से चिरान के लिये जाने की पुष्टि होने पर उन्हें जब्त करके केस दर्ज कर लिया गया। वन विभाग ने वाहन को सीज कर दिया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में उत्तर प्रदेश से सेमल के गिल्टों को चिरान के लिये अवैध रूप से हल्द्वानी को ले ज़ाया जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों वन अपराधियो को बख्शा नही जाएगा।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा शिव सिंह डांगी, वन दरोगा दिनेश पंत , सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी,सुरेन्द्र अधिकारी, किशन सुयाल, आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments