HomeUttarakhandAlmoraशोकसभा: स्व. जसवंत सिंह सिजवाली को श्रद्धांजलि

शोकसभा: स्व. जसवंत सिंह सिजवाली को श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नंददेवी मंदिर कमेटी अल्मोड़ा ने एक शोकसभा कर पत्रकार डीएस सिजवाली के पिता जसवंत सिंह सिजवाली के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। यहां धारानौला निवासी जसवंत सिंह सिजवाली का गत दिवस निधन हो गया था। स्व. सिजवाली नंदादेवी मंदिर कमेटी से कई दशकों से जुड़े थे।

नंदादेवी मंदिर कमेटी ने शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। शोकसभा में मनोज वर्मा, किशन गुरुरानी, जीवन नाथ वर्मा, दिनेश गोयल, मनोज सनवाल, हरीश बिष्ट, जीवन गुप्ता, मुन्ना वर्मा, अनूप साह, एलके पंत, तारा जोशी, दिनेश साह, अर्जुन, रवि गोयल व कमलेश आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments