HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : सुरक्षाकर्मी ने ही साफ कर दिया 08 लाख...

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : सुरक्षाकर्मी ने ही साफ कर दिया 08 लाख का सामान, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोट्रर, ऋषिकेश

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एम्स ​ऋषिकेश में एक सुरक्षाकर्मी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोप है कि चोरों से सुरक्षा के लिए तैनात इस गार्ड ने विश्वासघात करते हुए खुद ही चोरी कर डाली। इसके पास से समस्त चोरी का सामान भी बरामद हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के एम्स में चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने वहां के एक सिक्योरिटी गार्ड की गिरफ्तारी की है। आरोपी की निशानदेही पर 08 लाख की कीमत का चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना ने एम्स प्रशाासन को भी हैरत में डाल दिया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 13 नवंबर को एम्स प्रशासन ने चोरी को लेकर तहरीर दी थी। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कुछ साक्ष्य मिले। यहां पाया गया कि एक युवक एम्स के भीतर चोरी कर रहा है। सीसीटीवी फुटेजे की जब गहनता से जांच की गई तो पता चला कि यह चोरी वहां कार्यरत एक सुरक्षाकर्मी ने की है। चोरी के आरोपी की पहचान भानु कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई।

जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस सिक्योरिटी गार्ड को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह रोज की तरह ड्यूटी कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो कैमरे और एक फ्लैश बैटरी बरामद हुई है। सुरक्षा कर्मी ने बताया कि उसने पहले चाबी उठाई, फिर आराम से दरवाजा खोला और सामान चुरा लिया। जिसे उसने पार्किंग के पास छुपा दिया था। उसकी प्लानिंग थी कि चुराये गये सामान को वह बेच कर रूपये कमा ले। पुलिस के अनुसार उसके द्वारा चुराये गये सामान की कीमत 08 लाख के करीब है। इधर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि एम्स प्रशासन ने तो यहां बिल्ली को ही दूध की रखवाली का जिम्मा सौंप दिया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments