HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : भैसियाछान के दूरस्त गांवों में पहुंचा धर्म निरपेक्ष युवा...

Almora News : भैसियाछान के दूरस्त गांवों में पहुंचा धर्म निरपेक्ष युवा मंच, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा भैसियाछाना ब्लाक के कई दूरस्त गांवों बूढ़ाधार, धौलछीना, कांचुला, बाड़ेछीना, पेटशाल, बज्योली का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना व समाधान का उचित आश्वासन दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि मंच द्वारा विगत 6 वर्षों से गांव चलो अभियान के तहत लगातार दूरस्थ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों में लोकतांत्रिक चेतना उत्पन्न करने के साथ अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर जागरुक व एकजुट होने की अपील की जा रही है।

मंच के सदस्य दिनेश शर्मा व गोपाल मेहरा ने बताया कि भैंसियाछाना ब्लाक के कई ग्राम सभायें ऐसी हैं, जो जीवन जीने के लिए जरूरी बिजली, पानी, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रहे हैंं। कई लोगों की विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान सम्मान निधि इत्यादि पेंशन जानकारी के अभाव एवं अफसरों के ढीलढाल रवैये के कारण नहीं लगी है।

इसलिए मंच द्वारा लगातार आम जन मानस के बीच जाकर उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में वर्षों से पेंशन से वंचित लोगों की पेंशन भी शुरू हो गयी है।

उपरोक्त क्षेत्र में ही बिजली कटौती की लगातार हो रही परेशानी को लेकर विगत कुछ दिनों पूर्व अधिशासी अभियंता को मंच के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया जिसका समाधान शीघ्रता से होने की संभावना है।

इस अवसर पर मंच के संयोजक विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, दिनेश शर्मा, गोपाल मेहरा, राजेंद्र नाथ, चंद्रशेखर पाठक, ब्लाक समन्वयक राजेंद्र लटवाल, सुन्दर लटवाल, बिशन सिंह बिष्ट, निरंजन पांडेय, मनोज लटवाल, शंकर भोज, पवन मुस्यूनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments