HomeUttarakhandAlmoraसुयालबाड़ी : गुपचुप गरमपानी पहुंचा और निकला कोरोना पाजिटिव, मुकदमा दर्ज, संपर्क...

सुयालबाड़ी : गुपचुप गरमपानी पहुंचा और निकला कोरोना पाजिटिव, मुकदमा दर्ज, संपर्क में आए लोग क्वारंटाइन

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी/नैनीताल। गत दिवस बहेड़ी से गरमपानी पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला। उसके खिलाफ प्रशासन ने नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर दिया है। वह गुपचुप तरीके से गरमपानी पहुंचा था।
गत दिनों एक व्यक्ति गुपचुप बिना किसी सूचना व पंजीकरण के ही गरमपानी पहुंच गया। ​लोगों की शिकायत पर वह पकड़ में आया, तो उसकी जांच कराई गई। जिसमें वह कोरोना पाजीटिव पाया गया। इसके बाद आनन—फानन में उसे सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी भेज दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने नियमों तोड़ने, अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा करने के आरोप में इस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। आनन—फानन में इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर क्वारंटाइन कर दिया गया है और सैंपलिंग की गई है। मामले पर एसडीएम कोश्या कुटौली ऋचा सिंह ने बताया कि गत दिवस गरमपानी में मिले कोरोना पाजिटिव को सुशीला तिवारी अस्पताल शिफ्ट करा दिया गया है। उसके बच्चे व माता समेत संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन करा दिया गया है। इन सभी की भी सैंपलिंग हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments