HomeBreaking Newsऋषिकेश ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित एम्स के नर्सिंग आफिसर की दूसरी रिपोर्ट आई...

ऋषिकेश ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित एम्स के नर्सिंग आफिसर की दूसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव, अब आइसोलेशन में कोई कोरोना संक्रमित नहीं

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना पॉजिटिव पेसेंट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मरीज को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि यह एम्स में भर्ती दूसरा पेसेंट है, जो कि संस्थान की नर्सिंग ऑफिसर है। इससे पूर्व दून से एम्स में रेफर होकर आए कोरोना पॉजिटिव पेसेंट की उपचार के बाद कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि संस्थान में भर्ती कोविड पॉजिटिव लगातार दूसरे मरीज की भी उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों व कोविड वाॅरियर्स में उत्साह का माहौल है। प्रो. रवि कांत ने बताया कि कोरोना वायरस ग्रसित मरीजों के उपचार को लेकर हमारी कार्यप्रणाली में कहीं कोई कमी नहीं है,लिहाजा इस मामले से एम्स के कोविड को लेकर लिए गए संकल्प को और बल मिला है और संस्थान दोगुनी ऊर्जा से कोविड संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहा है। शुक्रवार को एम्स संस्थान में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक महिला नर्सिंग ऑफिसर की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जनरल सर्जरी विभाग की इस महिला हेल्थ वर्कर यूरोलॉजी आईपीडी में ड्यूटी पर थी, जहां भर्ती हुए एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज से उसे संक्रमण हुआ था। जिसके बाद नर्सिंग ऑफिसर को एम्स अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उनकी दूसरी कोविड जांच भी नेगेटिव आई है,लिहाजा इस मरीज को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शनिवार को इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती के 10 दिन पूर्ण हो रहे हैं, लिहाजा शनिवार को मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व दो मई को दून से रेफर होकर आए कोरोना पॉजिटिव कैंसर पेसेंट की एम्स में उपचार के बाद कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इसके बाद इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड से कैंसर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है,जहां इनका कैंसर का उपचार चल रहा है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के स्टाफ ऑफिसर डा. मधुर उनियाल जी ने बताया कि एम्स में भर्ती अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेहत में भी तेजी से सुधार हो रहा है, सभी रोगी स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अन्य भर्ती पांच में से कोई भी मरीज आईसीयू में नहीं है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments