HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: निकाय चुनाव के मतगणना कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेडमाइजेशन

बागेश्वर: निकाय चुनाव के मतगणना कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेडमाइजेशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: निकाय चुनाव को लेकर मतगणना कार्मिकों का रविवार को द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। मतगणना दलों का गठन कर उन्हें निकायों का आवंटन भी किया गया।

रविवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख-रेख में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में हुआ। तीन स्थानीय निकायों में 36 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 बूथ नगर पालिका बागेश्वर व सात-सात बूथ नगर पंचायत गरुड़ एवं कपकोट में बनाए गए हैं। सभी निकायों की मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई जाएंगी। इन सभी के लिए रिजर्व समेत 42 मतगणना दलों का रेंडमाइजेशन हुआ। 42 मतगणना दलों के लिए 124 मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक कार्मिक (रिजर्व समेत) मतगणना के लिए तय किए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक संगीता आर्या, उपजिलाधिकाररी मोनिका, अनुराग आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub