सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना से जंग के अलग—अलग चरणों के चलते अब कोरोना का टीका लगने का अल्मोड़ा जिले में दूसरा दौर शुरू हो गया है। लगभग एक माह पहले स्वास्थ्य कर्मियों व चिह्नित कार्मिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी। इसके बाद अब दूसरी डोज लगने का काम बेस अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में शुरू हो गया। पहले दिन कई स्वास्थ्य कर्मियों ने यह टीके लगाए। फार्मासिस्ट डीके जोशी ने हवालबाग में दूसरी डोज का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि इससे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है, बल्कि सुकून महसूस हो रहा है। इस टीके को लगाने में किसी भी तरह की शंका नहीं पालनी चाहिए। उन्होंने सभी की स्वस्थ रहने की कामना की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



