HomeBreaking NewsSDM Vipin Pant ने CHC सुयालबाड़ी का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

SDM Vipin Pant ने CHC सुयालबाड़ी का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

SDM Vipin Pant ने CHC सुयालबाड़ी का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
SDM Vipin Pant ने CHC सुयालबाड़ी का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

📌 झांसी जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को सख्त कदम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यूपी के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात की मौत की घटना के बाद से संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में भी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर खास नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आज रविवार को एसडीएम विपिन पंत (SDM Vipin Pant) के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने सीएचसी सुयालबाड़ी (CHC Suyalbari) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTSAd

 

उल्लेखनीय है कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की गलती की वजह से 10 नवजात बच्चों की जिंदगी खत्म हो गई थी। नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में लगी आग ने वहां भयानक रूप धारण कर लिया था। बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सिजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए वहां नर्स ने माचिस की तीली जलाई थी, जिसके बाद विस्फोट हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग बुझाने के लिए फायर फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल भर का समय हो चुका था। ये केवल दिखावे के लिए ही रखे गए थे। इसके साथ ही फायर अलार्म का मेंटेनेंस नहीं करवाया गया था। जिससे समय पर सायरन नहीं बजा। और लोगों को घटना का पता चलने में देर हो गई।

इस तरह का हादसा अब उत्तराखंड प्रदेश के किसी अस्पताल में न हो इसके लिए खासी सावधानी बरती जा रही है। बता दें कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में एसडीएम कैंचीधाम विपिन पंत ने औचक निरीक्षक किया। कानूनगो नरेश असवाल, पट्टी पटवारी विजय नेगी, माताहत कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। सीएचसी सुयालबाड़ी के प्रभारी डॉ. राहुल टम्टा और स्टॉफ नर्स कमलेश मौजूद रहे। एसडीएम ने आग बुझाने वाले उपकरणों व आक्सीजन सिलेंडरों का निरीक्षण किया। यहां यह बता दें कि स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन सिलेंडरों की हालत संतोषप्रद नहीं कही जा सकती है। बताया गया है कि यहां कई पाइप लीकेज भी कर रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments