HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : तूल पकड़ा हिरासत में प्रवासी की मौत का मामला,...

बिग ब्रेकिंग : तूल पकड़ा हिरासत में प्रवासी की मौत का मामला, एसडीएम ने किया संबंधित पटवारी को निलंबित

अल्मोड़ा। विकासखंड भैसियाछाना के कुनखेत गांव में बीते दिनों पत्नी की शिकायत पर हिरासत में लिए गए प्रवासी की संदिग्ध मौत के मामले में आंखिरकार भारी दबाव बढ़ता देख प्रशासन हरकत में आया है। आज इस मामले में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने संबंधित राजस्व उप निरीक्षक का निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित पटवारी को तहसील में अटैच कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि गत रविवार को धौलछीना क्षेत्र अंतर्गत कुनखेत निवासी एक प्रवासी सोबन सिंह की राजस्व पुलिस की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसे राजस्व कर्मी देर रात धौलछीना स्वास्थ्य केंद्र लाये थे जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। सभी लोग शोबन सिंह के साथ मारपीट की बात पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन प्रशासन स्तर पर जल्द कोई कार्रवाई नही होने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा भी बढ़ रहा था। इस बीच कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया में वायरल हुई। समझा जा रहा है तब जाकर प्रशासन ने यह एक कदम उठाया है। देखना यह है कि इस मामले में दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को कम न्याय मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

संबंधित ख़बरें —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments