HomeAccidentBreaking : एसडीएम संगीता कनौजिया की हुई Spine Surgery, हालत नाजुक

Breaking : एसडीएम संगीता कनौजिया की हुई Spine Surgery, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कार दुर्घटना में गम्भीर घायल एसडीएम संगीता कनौजिया (SDM Sangeeta Kanojia) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हैं, जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। फिलहाल न्यूरो सर्जरी विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने उनकी स्पाइन सर्जरी spine surgery कर दी है।

उल्लेखीनय है कि रुड़की के लंढौरा के पास लक्सर रोड पर सोलानीपुल के निकट एसडीएम संगीता कंनौजिया की कार की एक डंपर से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एसडीएम के वाहन चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं संगीता कनौजिया को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया गया था। यह दुर्घटना गत मंगलवार 26 अप्रैल को हुई थी।

गत दिवस चिकित्सकों ने बताया था कि MRI report में उनकी गर्दन, छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थीं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी मिली। संस्थान के PRO Harish Thapliyal ने बताया कि उनकी गंभीर हालत के मद्येनजर AIIMS के senior doctors की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि अ​भी भी उन्हें life support system पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments