HomeUttarakhandBageshwarब्रेकिंग न्यूज : एसडीएम का छापा, क्वारेंटाइन सेंटर से अध्यापिका नदारद, पढ़िए...

ब्रेकिंग न्यूज : एसडीएम का छापा, क्वारेंटाइन सेंटर से अध्यापिका नदारद, पढ़िए कहां का है मामला

● CNE BREAKING VIDEO
🚨 सड़क पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!
देखिए मौके का पूरा VIDEO
▶ हल्के से क्लिक करें

भीमताल। कोश्याकुटौली की एसडीएम ऋचा सिंह ने क्वारंटीन सेन्टर राजकीय इण्टर कालेज ढोकाने व राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय काकड़ीघाट का औचक निरीक्षण किया। क्वांरटीन सेन्टर इण्टर कालेज ढोकाने में 11 व्यक्ति क्वांरटीन किये गये हैं यहां निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय काकड़ीघाट में 6 व्यक्ति क्वारंटीन किये गये हैं। वहां तैनात अध्यापिका अनुपस्थित पायी गयी। जिसका उपजिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया।
उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान क्वारंटीन सेन्टरो में साफ-सफाई व सभी मूलभूत आवश्यकताएं जैसे खाद्यान, पेयजल, विद्युत आपूर्ति पर्याप्त व सुचारू पायी गयी। क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों से वार्ता कर भोजन व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया की उन्हे किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिये की वे क्वारंटीन सेन्टरों का नियमित भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं बनाये रखे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments