HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: आजीविका महोत्सव में वैज्ञानिक देंगे किसानों को महत्वपूर्ण ट्रेनिंग, 17...

Almora News: आजीविका महोत्सव में वैज्ञानिक देंगे किसानों को महत्वपूर्ण ट्रेनिंग, 17 व 18 दिसंबर को हवालबाग में लगेगा महोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी 17 एवं 18 दिसम्बर 2021 को हवालबाग में भव्य आजीविका महोत्सव होगा। जिला प्रशासन ने इसकी वृहद तैयारी की है। इसी संबंध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज नवीन कलेक्ट्रेट ​परिसर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का लक्ष्य जनपद में पलायन रोकना व आजीविका संवर्धन करना है। इस महोत्सव में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कृषि उत्पादन की तकनीक के साथ ही कृषि उत्पादों की मार्केटिंग व पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन, आजीविका विभागों से जुड़े किसानों के लिए वर्कशाप आयोजित होगी। इसी बीच होम-स्टे व महिला समूहों के लिए भी वर्कशाप का आयोजन किया जायेगा। बैंकों द्वारा ऋण वितरण किया जायेगा। इसके साथ-साथ मुख्य विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि आजीविका महोत्सव में मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री को आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा हवालबाग में स्थापित रूरल बिजनेस इन्क्यूवेटर (आरबीआई) का उद्घाटन भी किया जायेगा।
930 दिव्यांग हुए लाभान्वित

प्रेसवार्ता में अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में तमाम दिव्यांग जन प्रमाण-पत्र नहीं बनने तथा पेंशन नहीं मिलने से वंचित व परेशान थे। उनकी समस्या हल करने के लिए जनपद में विगत महीनों में बहुउद्देशीय शिविरों लगाए गए। जिनमें उनके प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बनाए गए और जिले में लगभग 930 दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बने। इनमें से पात्र 340 दिव्यांगों की पेंशन स्वीकृत कर ली गयी है।
सम्मानित होंगी ग्राम पंचायतें

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगभग शत-प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। दूसरी डोज का लक्ष्य प्राप्त करने की प्रक्रिया कैम्पों व सेशन साईट में गतिमान है। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर तक जिन ग्राम पंचायतों में प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाने का काम शत—प्रतिशत हो जाएगा। उस ग्राम पंचायत को 26 जनवरी के दिन सम्मानित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments