HomeUttarakhandBageshwarNCERT के अलावा अन्य किताबें लेने को बाध्य नहीं करेंगे स्कूल :...

NCERT के अलावा अन्य किताबें लेने को बाध्य नहीं करेंगे स्कूल : सीईओ

ADVERTISEMENTSAd

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौन ने कहा कि कोई भी प्राइवेट विद्यालय किसी भी अभिभावकों को एनसीईआरटी के अतिरिक्त पुस्तकें लेने के लिए बाध्य नही करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के साथ भेदभाव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

पब्लिक स्कूलों की मिटिंग में मौजूद स्कूल संचालक व अन्य
पब्लिक स्कूलों की मिटिंग में मौजूद स्कूल संचालक व अन्य

जिला शिक्षा सभागार में जनपद के पब्लिक स्कूलों की बैठक लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बिना मान्यता व मानकों के चल एक रहे विद्यालय कतई संचालित ना करें। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपने अपने विद्यालयों की सभी सूचनाओं को ऑनलाइन करने के साथ विद्यालय की सूचना पट पर भी प्रर्दशित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जहां पारदर्शिता होंगी वहां शिकायतें भी कम होंगी। उन्होंने सभी विद्यालयों से नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के भी निर्देश दिए। विद्यालयों में नशे में लिप्त बच्चों की भी काउंसलिंग करने को कहा। सीईओ ने कहा कि सभी विद्यालये अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ नहीं डालें।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, चक्षुपति अवस्थी, उप शिक्षा गरुड़ हिमांशु बिष्ट, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन परिहार, मोहन चन्द्र जोशी, अव्वल सिंह तोपाल, जावेद सिद्दीकी, अपर्णा काण्डपाल, उमेश जोशी, राजेन्द्र उपाध्याय, जगदीश पाठक, दुर्गा असवाल, जानकी पाठक, शीला लटवाल, सुंदर मेहरा, भैरव गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments