HomeBreaking Newsहल्द्वानी में कल 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे, जिलाधिकारी...

हल्द्वानी में कल 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे, जिलाधिकारी के आदेश

हल्द्वानी| कल शनिवार 24 दिसम्बर को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफ़िक जाम की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है।

डीएम गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एवं कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

दुःखद : सेना का ट्रक खाई में गिरा, 3 जेसीओ सहित 16 जवान शहीद

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments