HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः स्कूली बच्चे पहुंचे सीमैप शोध केंद्र

बागेश्वरः स्कूली बच्चे पहुंचे सीमैप शोध केंद्र

ADVERTISEMENTS

विज्ञानियों से समझी पादप संपदा की बारीकियां

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः सीमैप शोध केंद्र का स्कूली बच्चों ने भ्रमण किया। विज्ञान की समझ बढ़ाने के लिए यह ग्रीष्मकालीन भ्रमण आयोजित किया गया। विज्ञानियों ने बच्चों को सीमैप के उद्देश्य और पादप संपदा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

सीमैप के तकनीकी अधिकारी प्रवल प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि सीमैप शोध केंद्र पुरड़ा में स्थापित पादप संपदा, आसवन इकाई, लेबोरेटरी एवं रिसर्च फार्म का बच्चों को भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं को सीमैप के विशेषज्ञों ने आसवन इकाई के माध्यम से तेल निष्कर्षण और गुलाब जल बनाने की विधि का प्रदर्शन किया।रिसर्च फार्म पर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक विधि से पौधों के निर्माण, खेती का लाइव डेमोस्ट्रेशन कराया गया। उन्होंने कहा कि शोध कार्य और पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु के लिए औषधीय एवं सुगंधित पौधों की नई प्रजातियों को विकसित की जा रही हैं। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी से जुड़ने एवं समझने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीकी पहलुओं को जानकर छात्र अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा कर देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे। इस दौरान सेंट जोसेफ स्कूल प्रिंसिपल विजय टेलिश समेत 200 छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments