HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : समय पर नहीं आ रही छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : समय पर नहीं आ रही छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एससी विभाग हल्द्वानी नैनीताल इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में एसडीएम हल्द्वानी ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें राज्य सरकार से मांग की गई की अनुसूचित जाति/पिछड़ी जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को 2019-2020 की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं दी गई है। जिसे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, समाज कल्याण विभाग से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन/विकलांग पेंशन/विधवा पेंशन आदि समय पर नहीं की जा रही है। जिससे कि पेंशन पात्र लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अनुसूचित जाति व विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक धनराशि समय से पर्याप्त नहीं की जा रही है जबकि 2019-2020 के आवेदन लगातार हुए हैं, विकलांग/दिव्यांग जनों के आधार कार्ड नहीं बनने पर आवेदन करने में कठिनाई हो रही है जिस पर शासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाना चाहिए।

पूर्व में कांग्रेस सरकार ने विधवा महिलाओं को 50000 रूपए की आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती थी जो वर्तमान सरकार ने बंद कर दी हैं व सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों के लिए ही है जो सामाजिक हित में ठीक नहीं है सभी वर्गों को इसका लाभ मिलना चाहिए, कोरोना काल जैसी महामारी में सरकार विधवा, विकलांग, पिछड़े वर्गों को अनदेखा करके उन्हें समय पर आर्थिक लाभ नहीं पहुंचा रही है। ज्ञापन देने वालों में नीरज रैक्वाल, हरेंद्र क्वीरा, राकेश कुमार, महिलपाल, जगदीश, विजय, दयाकिशन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments