HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः अगर 25 अप्रैल तक खाता-आधार लिंक नहीं हुआ, तो लटक जाएगी...

अल्मोड़ाः अगर 25 अप्रैल तक खाता-आधार लिंक नहीं हुआ, तो लटक जाएगी छात्रवृत्ति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आईटी सेल समाज कल्याण उत्तराखण्ड ने अनुसूचित जाति दशमोत्तर, पूर्व दशम छात्रवृत्ति के वर्ष 2022-23 के छात्र-छात्राआंे की सूची प्रेषित कर दी है, लेकिन अगर जिन छात्र-छात्राओं का खाता आधार से डीबीटी एनेबिल नहीं होगा, तो उनकी 40 प्रतिशत धनराशि रोक दी जाएगी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिनका ऑनलाईन आवेदन पत्र जिला स्तर पर सत्यापित/स्वीकृत कर दिया गया है और उनका खाता आधार से डी.बी.टी. एनेबिल नहीं है और उनका अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति की 40 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा सका है। इस पर आई.टी. सेल द्वारा तत्काल ऐसे छात्र-छात्राओं के बैंक खाते आधार से लिंक, सीडिंग, डी.बी.टी. एनेबिल कराने के निर्देश दिये हैं।

इसी क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में स्थित सभी संबंधित संस्थानों के प्राचार्याें, निदेशकों, रजिस्ट्रार, प्रधानाचार्य, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कालेज, महाविद्यालय, इण्टर कालेज व हाईस्कूलों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित छात्र-छात्राओं को अपना बैंक खाता 25 अप्रैल, 2023 तक आधार से लिंक, सीडिंग, डी.बी.टी. एनेबिल करने के लिए सूचित करायें। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अपना बैंक खाता निर्धारित तिथि तक आधार से लिंक नहीं कराया जाता है, तो उनकी छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments