HomeBreaking Newsउत्तराखंड : SBI में बवाल, गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्राल छिड़क...

उत्तराखंड : SBI में बवाल, गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्राल छिड़क लगा दी आग

CNE DESK

ADVERTISEMENTS

✒️ गार्ड गिरफ्तार, बैंक मैनेजर की हालत गंभीर

यहां पिथौरागढ़ के धारचूला में एक सनकी बैंक गार्ड ने कहासुनी के बाद एसबीआई (SBI) मैनेजर के कैबिन में उन पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। बैंक मैनेजर को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारचूला स्टेट बैंक (SBI Dharchula) में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात गार्ड दीपक छेत्री निवासी देहरादून का बैंक के ब्रांच मैनेजर मोहम्मद ओवेस के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आज शनिवार को ब्रांच मैनेजर ने गार्ड को अपने कैबिन में बुलाया। इसी दौरान गार्ड और ब्रांच मैनेजर में फिर विवाद हो गया। गुस्साए गार्ड ने अचानक कुसी में बैठे मैनेजर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

ब्रांच मैनेजर आग की लपटों में घिरने के बाद इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बामुश्किल आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने SBI मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। मैनेजर को हैली सेवा के माध्यम से बाहर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। चिकित्सकों के अनुसार मैनेजर मोहम्मद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं। उनकी हालत गंभीर है। रेफर किये जाने की आवश्यकता है।

कल अल्मोड़ा में यहां रहेगा धारा 144 लागू

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments