HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : संगीता नज्जौन ने जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क तैयार किये 400...

अल्मोड़ा : संगीता नज्जौन ने जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क तैयार किये 400 मॉस्क, जल्द होगा वितरण

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा/सी.एन.ई.। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को तमाम लोग जुट रहे हैं। ​कोई प्रशासन को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है तो कोई रोटी बैंक में राशन का योगदान दे रहा है। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की पहल पर यहां बावन सीढ़ी में समाज सेविका संगीता नज्जौन द्वारा गरीब लोगों के लिए 400 मॉस्क सिले गये हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती संगीता की बावन सीढ़ी में टेलरिंग की दुकान है और वह ​मॉस्क सिलने का काम पूर्णतया नि:शुल्क व सेवा भाव से कर रही हैं, जबकि इसके लिए कपड़ा श्री रौतेला द्वारा दिया गया है। इधर नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला ने कहा कि इन सिले हुए मॉस्कों का जल्द ही जरूरतमंदों को वितरण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments