HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसनातन धर्म विश्व का सबसे पुरात्न धर्म- श्रीपाल

सनातन धर्म विश्व का सबसे पुरात्न धर्म- श्रीपाल

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वंयसेवको ने सरस्वती विधा मन्दिर के प्रांगण में दीपावली के पावन उत्सव पर एक हजार एक दीये प्रज्वलित कर धूमधाम से दीपोत्सव मनाया,व राम मन्दिर आंदोलन से जुडे़ स्वंयसेवको हुक्मचन्द मित्तल, रतन लाल गुप्ता, सोप्रीत भाटिया, राजकुमार चौहान व लक्ष्मण राणा को विधायक सौरभ बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता सह प्रान्त कार्यवाह श्रीपाल राणा ने स्वंयसेवकों को सम्बोधित करते हुऐ बताया कि दीपावली का महान पर्व भगवान राम के वनवास समाप्त होने पर उनके अयोध्या वापिस आने की अपार खुशियों से सम्पूर्ण अयोध्या नगरी को असंख्य दीपों से सजाया गया था। आज कलयुग में भगवान राम का पुन वनवास समाप्त हुआ है और हिन्दु धर्म सनातन धर्म के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मन्दिर निर्माण का सपना जन भावनाओं का पूरा हो रहा है, सनातन धर्म व उसकी पद्धति हमेशा से ही
“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया” सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मां कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। सभी सुखी रहें सम्पूर्ण संसार सुखी हो, सभी निरोगी रहें,यही भावार्थ के साथ सनातन धर्म हमेशा से विश्व स्तर पर सबसे पुरानी संस्कृति व धर्माचार का विश्व जगत का अग्रणी रहा।आज पूरा विश्व भारत की धर्म संस्कृति के द्वारा सम्पूर्ण विश्व के उत्थान की परिकल्पना देख रहा है,क्योंकि भगवान का काम समाज सेवा का काम है,
इस मौके पर नगर संघचालक हुक्मचन्द, सह प्रान्त कार्यवाह श्रीपाल राणा, सह वगर संघचालक सुरेश जोशी, क्षेत्रिय विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व नगर कार्यवाह महेश मित्तल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय सलूजा, भाजपा मण्डल महामंत्री आदेश चौहान, नवीन भट्ट निराला,
उमराव मनराल, कमल जिन्दल, वरिष्ठ भाजपा नेता रतन लाल गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध लाला हुक्मचन्द मित्तल,भगवान सिंह भण्डारी, जमुना साहू, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, राजकुमार चौहान, अनिल गर्ग, राजेन्द्र मित्तल, दयाराम जिन्दल, महेन्द्र गुप्ता, सोप्रीत भाटिया, राजेन्द्र बंसल, मदन मोहन मिश्रा आदि।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments