खनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष
अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना संक्रमण से कोई भी प्रभावित नही है। विगत कई रोज से यहां से भेजे जा रहे सभी सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। कल भी भेजे गए 10 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी बाहरी जनपद ऋषिकेश से आए 9 लोगों की तथा एक रानीखेत से लिए गये सैम्पल की रिपोर्ट एतिहायत के तौर पर हल्द्वानी भेजी गई है। ऋषिकेश से आने वाले सभी लोग अल्मोड़ा जनपद के रहने वालेे हैं, जबकि रानीखेत में जिस व्यक्ति का सैम्पल भेजा गया है वह सर्दी—जुखाम से पीड़ित है। जिस कारण उसकी रिपोर्ट भी जांच के लिए भेजी गई है। यहां यह बता दें कि फिलहाल अल्मोड़ा जनपद में चिंता की कोई बात नही है। यहां जो भी सैम्पल भेजे जा रहे हैं, यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।