HomeUttarakhandAlmoraसालम समिति अल्मोड़ा ने सीएम के समक्ष रखीं ​कई मांगें

सालम समिति अल्मोड़ा ने सीएम के समक्ष रखीं ​कई मांगें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विभिन्न मांगों को लेकर सालम समिति अल्मोड़ा के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। अल्मोड़ा प्रवास के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस में सालम समिति का शिष्टमंडल ने समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिष्टमंडल ने देश को जै हिंद का नारा देने वाले सालम के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिदूत स्व. राम सिंह धोनी की जयंती व पुण्यतिथि सरकारी स्तर पर भव्य रुप से मनाए जाने, लोधिया में निर्माणाधीन फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का नाम स्व. राम सिंह धोनी के नाम से रखे जाने, जयंती चौखुरी में जीर्ण क्षीर्ण धोनी आश्रम का जीर्णोद्धार करने, धोनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत विशिष्ट उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष लोकमणि भट्ट के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहगुणा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments