HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : साहू ने की यशपाल व संजीव आर्य पर हमला करने...

हल्द्वानी : साहू ने की यशपाल व संजीव आर्य पर हमला करने वालों पर कार्यवाही की मांग

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले की यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने गहरी आलोचना करते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष साहू ने कहां कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये नए-नए तरीके अपना रहीं है। आर्य पर भाजपा सरकार की सह पर ही हमला हुआ जो कि हत्या की गहरी साजिश है मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर सभी दोषियों को 24 के भीतर सलाखों में पहुंचाया जाये। स्थानी पुलिस प्रशासन की लापरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाये। साहू ने कहा कि अगर इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन छेड़गा।

Uttarakhand : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर 20 लोगों ने किया जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments