सागर ने 163 रनों की पारी खेली, तो डीएम अंशुल सिंह ने किया अर्धशतक पार

0
सागर ने 163 रनों की पारी खेली, तो डीएम अंशुल सिंह ने किया अर्धशतक पार
सागर ने 163 रनों की पारी खेली, तो डीएम अंशुल सिंह ने किया अर्धशतक पार

✍️ संदीप, नैतिक व विशिष्ट की भी वाहवाही, विधायक तिवारी, मेयर वर्मा और दर्जा मंत्री पिलख्वाल रहे अतिथि


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का फाइनल मैच हो चुका है। जिसमें यश सनसाइन की टीम ने अपनी धाक जमाई और ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में संदीप गोस्वामी बेस्ट गेंदबाज और सागर रावत बेस्ट बल्लेबाज घोषित हुए। विजयी टीम की ओर से सागर ने 163 रनों की पारी खेली जबकि खिलाड़ी के रुप में शामिल जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी 55 रनों के साथ अर्धशतक पार किया।

यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल और भाजपा जिला मंत्री सुशील बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल में यश सनसाइन और रॉयल क्रिकेट क्लब की टीमें मैदान में उतरीं। यश सनसाइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में भरत की शानदार 75 रन की बदौलत 231 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी यश सनसाइन ने 16.1 ओवर में अपना मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ​विजेता टीम की ओर से सागर ने 163 रनों की शानदार पारी खेली जबकि अल्मोड़ा केे जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 43 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। अंतत: यश सनसाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ट्राफी अपने नाम कर ली।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर संदीप नाथ गोस्वामी को बेस्ट गेंदबाज, सागर रावत को बेस्ट बल्लेबाज, नैतिक को बेस्ट फिल्डर और विशिष्ट रावत को बेस्ट विकेट कीपर घोषित किया गया। समापन मौके पर अतिथियों ने विजेता व उप विजेता को पुरस्कार की नगद धनराशि के साथ ही ट्राफी प्रदान की। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, आयोजक मनोज सिंह पवार, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, वंदना वर्मा, सुनील बिष्ट, रश्मि पांडे, गौरव कुमार, मदन रावत, अंकित पांडे, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, कैलाश मेहरा, गगन पंत, विकास फर्त्याल, अभय, निशा सांमत, ममता, गोपाल बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS