✍️ अब तक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे, अब पदोन्नति पर हिंदुस्तान में संभालेंगे जिम्मेदारी
✍️ पत्रकारों ने विदाई समारोह आयोजित कर शुभकामनाओं के साथ किया विदा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के अल्मोड़ा ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर द्विवेदी का आज कई जगह सम्मान हुआ। अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में उनका पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से स्वागत हुआ और सम्मान पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। दरअसल, यह मौका था चंद्रशेखर द्विवेदी की विदाई का। उन्हें आज पत्रकारों ने आदर सत्कार के भावभीनी विदाई दी। द्विवेदी अब दैनिक ‘हिंदुस्तान’ में पदोन्नति के साथ हल्द्वानी ज्वाइन कर रहे हैं। (आगे पढ़िये👇)
कार्यशैली और समन्वय की प्रशंसा
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के बैनर तले नगर निगम के सभागार में आज गुरुवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह समेत वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता में चंद्रशेखर द्विवेदी का प्रेरणादायी योगदान रहा है। वक्ताओं ने कहा कि लगभग 6 साल के अल्मोड़ा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहते द्विवेदी ने सभी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निष्ठापूर्वक और समर्पण भाव से अपना दायित्व निभाया। सभी ने उनकी कार्यशैली व गंभीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह निर्विवाद रहे हैं। सभी ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। (आगे पढ़िये👇)
जनक्षीय हो पत्रकारिता: द्विवेदी
विदाई कार्यक्रम में चन्द्रशेखर द्विवेदी ने कहा कि समाज की छोटी-छोटी समस्याओं को समाचार पत्रों के माध्यम से उठाकर शासन व प्रशासन तक पहुंचाने को प्रमुखता दी जानी चाहिए, ताकि पत्रकारिता जनपक्षीय बन सके। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें छह साल का लंबा समय बीतने का एहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने सहयोग व सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। (आगे पढ़िये👇)
सम्मान व स्मृति चिह्न दिए
इस मौके पर सम्मान पत्र पढ़कर उन्हें सौंपा गया। इससे पहले उनका पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अल्मोड़ा में उनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट और संचालन दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चन्दन नेगी, यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, महासचिव दयानन्द कठैत, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह, रमेश जोशी, कमलेश कनवाल, ललित भट्ट, मुकेश सक्टा, अमित उप्रेती, मोहित अधिकारी आदि ने विचार रखे। कई पत्रकार मौजूद रहे। (आगे पढ़िये👇)
प्रेस क्लब ने भी ओढ़ाया शॉल
इसके बाद प्रेस क्लब अल्मोड़ा की ओर से भी प्रेस क्लब में विदाई कार्यक्रम आयोजित कर द्विवेदी को विदाई दी गई। जहां उनकी कार्यशैली की प्रशंसा हुई और प्रेस क्लब को दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया गया। उन्हें फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव अशोक पांडे समेत हरीश भंडारी, कमलेश कनवाल, रोहित अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, प्रकाश पांडे, सुरेश तिवारी, डा. निर्मल जोशी, पीसी तिवारी, चंदन नेगी, शिवेंद्र गोस्वामी, संतोष बिष्ट आदि कई पत्रकार मौजूद रहे। (आगे पढ़िये👇)
स्टाफ व साथियों ने दी विदाई
तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत ने अपने कार्यालय में चंद्रशेखर द्विवेदी को विदाई दी। उनका माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वतंत्र पत्रकार चन्दन नेगी, शिवेंद्र गोस्वामी भी मौजूद रहे। बाद में कार्यालय में जागरण स्टाफ की ओर से विदाई दी गई। वहां भी उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मान देते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए और बेहतर भविष्य की कामना के साथ विदाई किया। जहां, डीके जोशी, संतोष बिष्ट, हेमंत बिष्ट, विभु शर्मा, भैरव आदि शामिल रहे।











