HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: हड़ताल छोड़ काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, पालिका व नगर...

Bageshwar News: हड़ताल छोड़ काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, पालिका व नगर पंचायत ने राहत की सांस, नगरवासियों को समस्या से मिली निजात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका बागेश्वर व नगर पंचायत कपकोट में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का 11 दिन से चल रही बेमियादी हड़ताल आखिरकार आज समाप्त हो गयी। हड़ताल खत्म होते ही नगर का कूड़ा उठने लगा है। नगर के मुख्य सड़कों पर लगे कूड़े को आज सफाई कर्मचारियों ने हटा दिया है। हड़ताली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से जहाँ नगर पालिका व नगर पंचायत ने राहत की सांस ली है। वही नगर वासियों को भी गंदगी से फैले दुर्गंध से भी निजात मिल गयी है।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर राजदेव जायसी ने कहा कि सफाई कर्मियों ने उन्हें पत्र देकर हड़ताल खत्म की सूचना दी है। मालूम हो कि देवभूमिक उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले में सफाई कर्मचारी 19 जुलाई को शाम की पाली से हड़ताल पर चले गए थे। तब से उनकी हड़ताल चलती रही। हड़ताल के चलते पूरा नगर कूड़े से पट गया था। बीच में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल साथी सभासदों को लेकर मशीन के माध्यम से कूड़ा उठाने का प्रयास भी किया, लेकिर हड़ताली कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

बुधवार को जिलाध्यक्ष चंदन लाल, शाखा अध्यक्ष तेजपाल, विशाल भारती, राजवीर, मुकेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी के पास पहुंचे और उन्हें हड़ताल खत्म करने की सूचना दी। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी ड्यूटी पर जुट गए। पहले दिन ही उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग का कूड़ा हटा दिया है। उधर कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही नगर के विभिन्न वार्डो में सफाई कार्य शुरू कर दिया गया हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वापसी के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। तथा सफाई कर्मचारियों एवं सरकार के बीच हुए समझौते को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments