HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कल खेला जाएगा सद्भावना क्रिकेट मैच

बागेश्वर: कल खेला जाएगा सद्भावना क्रिकेट मैच

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सूरजकुण्ड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में 5 फरवरी 2023 यानी कल रविवार को दोपहर 2 बजे से सद्भावना क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मैच जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच मैच होगा।

युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने बताया कि सूरजकुण्ड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नरेंद्रा पैलेस बागेश्वर की ओर से शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच सद्भावना मैच होगा। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अनुराधा पाल एवं जनप्रतिनिधि की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि दूसरी ओर से कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से सद्भावना मैच में उपस्थित रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments